PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अल्पसंख्य प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी ने अल्पसंख्यक कार्यकर्ता से की मुलाकात - Chittorgarh News

अल्पसंख्य प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी ने अल्पसंख्यक कार्यकर्ता से की मुलाकात

SHARE:

चित्तौड़गढ़। राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी का स्वागत किया। वार्ड 51 कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जमील अहमद लोहार व जिला प्रवक्ता सलीम लोहार ने बताया कि अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आबिद कागजी के एक दिवसीय निजी दौरे पर चित्तौड़गढ़ आगमन पर गोरा बादल स्टेडियम के पास मुस्लिम मुसाफिरखाना पहुंचने पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार के नेतृत्व में मेवाड़ी पगड़ी व उपरना ओढ़ा कर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा व जिले से आए पदाधिकारी से मुलाकात कर चित्तौड़गढ़ की पांचों विधानसभा के बारे में जानकारी ली साथ ही जिला अध्यक्ष को चित्तौड़गढ़ जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जल कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों तक पहुंचाने के लिए जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के आदेश में निर्देश दिए.       

इस मौके पर जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार, बड़ीसादड़ी जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, नीलगर समाज सदर खुसरो कमाल, कपासन सदर अशफाक तुर्किया, जिला सचिव मजहर, जिला प्रवक्ता सलीम, लाला भाई, अहमद नूर, प्रतापगढ़ पूर्व जिला अध्यक्ष सलीम खान, जमील अहमद, नवाब खान, युवा नेता आवेश खान, शब्बीर, आजाद, जाकिर, सिद्दीक, आबिद, जावेद, मुजिब, इनू, मुबारिक, कादर, अमजद, महबूब, आलम, मोहम्मद हुसैन आदि उपस्थित रहे। 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *