PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आखिरकार हो ही गया उद्घाटन, हैरिटेज लुक चौपाटी का लोकापर्ण - Chittorgarh News

आखिरकार हो ही गया उद्घाटन, हैरिटेज लुक चौपाटी का लोकापर्ण

SHARE:

चित्तौड़गढ़। लंबे अरसे से बनाकर तैयार चौपाटी का आखिरकार आचारसंहिता लगने पूर्व लोकार्पण हो गया,  शनिवार को शहर में कुम्भानगर रेल्वे ओवरब्रिज के नीचे नगर परिषद द्वारा निर्मित करवाई गई चौपाटी का राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए जाड़ावत ने कहा कि इस चौपाटी के लिये रेल्वे की एनओसी नहीं मिलने व राजस्व विभाग की ओर से लंबे समय से अड़चने आ रही थी, जिसे मुख्यमंत्री व यूडीएच मंत्री ने मिलकर अड़चनों को दूर कर शहर वासियों की सौगात दी गई है।

जिससे शहर के युवाओ को रोजगार के अवसर मिलेगे। सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि शहरवासी व पर्यटकों अब एक ही जगह अलग अलग तरह के खान-पान का लुत्फ ले सकेगे। इस चौपाटी में कुल 15 दुकाने है, मध्य कारपेट घास का चैक विकसित किया गया है। परिवारो को भी बैठाकर व्यजनों का आनंद लेने हेतु पृथक से कवर्ड स्थान बनाये गये है। चौपाटी को चितौडगढ के शौर्य, बलिदान, तपस्या एवं पराक्रम की भूमि के मद्देनजर रखते हुए हेरीटेज लुक तथा किला रूपी प्रतिरूप चार दीवारी को रूप दिया गया है। शहरवासी व पयर्टको की सुविधा के लिए सर्व सुविधायुक्त टायलेट का निर्माण करवाया गया है, वही आकर्षक फव्वारो के साथ साथ डेकोटेरिव पोल से चौपाटी को सजाया गया है, बहुत ही जल्द इस चौपाटी मे बच्चो के लिए झूले लगाये जावेगे, चौपाटी मे बरसात के समय जलभराव नही हो, इसके लिए कोबल स्टोन लगाया गया है। नगर परिषद द्वारा इसमे सफाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था अगले 1 वषर् तक अपने जिम्मे रखेगी। इस दौरान वरिष्ठ काग्रेंस नेता प्रेमप्रकाश मूंदडा, अनिल सोनी, उपसभापति कैलाश पंवार सहित कई लोग उपस्थित थे। लोकार्पण के दौरान गांधीनगर खजिन भवन के सामने स्थित 30 परिवारो को नगर परिषद द्वारा पट्टा वितरण किया गया। यह सभी परिवार पिछले कई वर्षो से पट्टे के लिए प्रयासरत थे, जिनकी मांग पूरी होने पर उनके द्वारा स्वायत शासन मंत्री, जाडावत, सभापति व पूरे बोर्ड का आभार व्यक्त किया गया।

*चार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण – Chittorgarh News*

चार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *