PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिले में 65% से कम मतदान वाले बूथों पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान - Chittorgarh News

जिले में 65% से कम मतदान वाले बूथों पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान

SHARE:

  • विभिन्न स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास                        

चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव 2023 स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में उन बूथों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां पर विगत विधानसभा चुनाव में 65% से कम मतदान हुआ था। यहां विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी बिंदु बाला राजावत के निर्देशन में बड़ी सादड़ी विधानसभा के 65% से कम प्रतिशत मतदान वाले केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर आगामी विधानसभा चुनाव  में शत प्रतिशत मतदान के लिए योजना बनाकर काम करना शुरू कर दिया है । इसी क्रम में बूथ क्रमांक 40, पालोद के विद्यालय में विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को मतदान बढ़ाने प्रयासों की जानकारी देते हुए मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप, मतदाता जंक्शन सिटीजिल एप की जानकारी दी गई और मतदान का संकल्प दिलाया गया । इस अवसर पर टीम के प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत, मांगू सिंह मीणा  अतिरिक्त विकास अधिकारी बड़ी सादड़ी आशीष वैष्णव अतिरिक्त विकास अधिकारी डूंगला सहित ग्राम विकास अधिकारी नीलेश मेघवाल उपस्थित रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *