PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पीएम मोदी का 2 को सांवरियाजी में दौरा प्रस्तावित - Chittorgarh News

पीएम मोदी का 2 को सांवरियाजी में दौरा प्रस्तावित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अक्टूबर को प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे को लेकर मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवरियाजी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयारी शुरू कर दी है, प्रधानमंत्री मोदी दौरे के दौरान सांवलिया जी के दर्शन करने के अलावा केंद्र सरकार द्वाराकरवाए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके बारे में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए भाजपा के महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने बताया की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे चित्तौड़गढ़ जिले के मंडपिया में स्थित मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित जनसभा सभा स्थल को लेकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक भी ली है जिसमें सभी को जिम्मेदारियां सोपी गईं है, वहीं उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में मेवाड़ के 6 जिलों की 26 विधानसभाओ मे शुक्रवार को पत्रकार वार्ता आयोजित करने के साथ बैठकों के आयोजन भी किया जा रहे हैं जिसमें सभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है।

वही इसके बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की चित्तौड़गढ़ जिले की यात्रा को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है, इसी के अंतर्गत शनिवार को सभी जगह पर मंडल और बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन करके जनसभा में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *