- सड़कों पर बने गड्डे व खुले नाले बन रहे जानलेवा
चित्तौड़गढ़। शहर में सड़कों के गड्डे और खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार रात्रि को शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक खुले नाले में स्कूटी सवार युवक गिर गया गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोट नहीं लगी वहीं स्कूटी में नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार शहर के सुराणा पेट्रोल पंप के निवासी जाहिद हुसैन सोमवार रात्रि को अपने घर जा रहा था, इसी सड़क पर बने गड्ढों से स्कूटी अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी, जिससे स्कूटी सवार को हल्की चोटे आई।

उल्लेखनीय है कि बरसात के बाद शहर की सड़कों पर जानलेवा बड़े गड्ढे बन गए हैं, साथ ही कई स्थानों पर नाले के मुहाने भी खुले हुए है, जिस वजह से दुपहिया व चौपहिया वाहनों को यहां आने-जाने में काफी परेशानी होती है, वहीं शहर वासियों को अभी भी यहां नई सड़के बनने का इंतजार है। लगभग दो माह पूर्व नगरपरिषद की ओर से जीर्ण शीर्ण सड़कों की मरम्मत का कार्य करवाने के लिये करोड़ों की राशि के बजट के साथ राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत व सभापति संदीप शर्मा द्वारा शिलान्यास कराया गया था, लेकिन परिषद की यह योजना पूरी तरह कागजी साबित हो रही है, जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
*फैक्ट्री में अवैध गुटखा बनाते 2 गिरफ़्तार, भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान जब्त – Chittorgarh News*
नकली गुटखा फैक्ट्री में छापा, भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान जब्त
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







