PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सांसद रमेश बिदुड़ी को संसद से बर्खास्त करने की मांग - Chittorgarh News

सांसद दानिश अली पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर सांसद रमेश बिदुड़ी को संसद से बर्खास्त करने की मांग

SHARE:

  • मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन कलेक्टर को ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। गत दिनों लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिदूड़ी द्वारा बीएसपी सांसद दानिश अली पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानित करने की घटना पर आम मुस्लिम समाज ने रोष प्रकट करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्यवाही की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि सांसद द्वारा संसद में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर बीएसपी से सांसद दानिश अली के विरूद्ध अपशब्दों का इस्तेमाल कर संसद की गरिमा को तार-तार कर दिया। उनके इस कृत्य से पूरे विश्व में भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है, उनके द्वारा इस्तेमाल किये गये अपशब्दों से पूरे मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठेस पहुँची है। पूरे मुस्लिम समाज चित्तौड़गढ़ की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर पियूष सामरिया को ज्ञापन सौंप कर लोकसभा से उनकी सदस्यता बर्खास्त करने की मांग की गई।

इस दौरान पूर्व अंजुमन सदर हाजी अब्दुल गनी शेख, मोहम्मद इस्माईल मंसूरी, आरिफ अली एडवोकेट, फिरोज खान, मोहम्मद खलील मंसूरी आदि सहित मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *