PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 121 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

121 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़। सदर थाना चित्तौड़गढ़ पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रिठौला चौराहा पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से अंग्रेजी शराब की बोतलों और पव्वो से भरे 121 कार्टून जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पिकअप गाड़ी को जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी व परिवहन करने वालो के विरुद्व कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ करण सिंह के सुपरविजन में एसएचओ भवानी सिहं राजावत के नेतृत्व में एएसआई कालु सिंह, हैड कांस्टेबल जगदीश चन्द्र, कांस्टेबल बलवंत सिंह, सुरेन्द्रपाल, भजनलाल, पृथ्वीपाल सिंह व मनोहर सिंह द्वारा बुधवार को रिठोला चौराया चित्रकुट होटल के सामने उदयपुर हाईवे रोड़ पर नाकाबन्दी के दौरान पीक अप गाड़ी को रुकवाया व तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड के बोतलों और पव्वों से भरे अंग्रेजी शराब के 121 कार्टून मिले।

उक्त अवैध शराब के कार्टून और पीकअप गाड़ी को जब्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के भाण्ड का खेड़ा थाना माण्डलगढ निवासी 24 वर्षीय देवेन्द्र कुमार उर्फ विशाल भाण्ड पुत्र गौरी शंकर भाण्ड व 26 वर्षीय गोविन्द उर्फ सन्नी भाण्ड पुत्र बंशी लाल भाण्ड को गिरफ्तार किया गया है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *