PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार से 133 किलो डोडा चूरा जब्त, चालक गिरफ्तार - Chittorgarh News

कार से 133 किलो डोडा चूरा जब्त, चालक गिरफ्तार

SHARE:

कार से 133 किलो डोडा चूरा जब्त, चालक गिरफ्तार

चितौड़गढ़। डीएसटी व डूंगला थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह डूंगला थाने के सामने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए क्रेटा कार में कर्टन में भर कर ले जा रहा 133 किलो 250 ग्राम पीसा हुआ अवैध डोडा चूरा व क्रेटा कार को जब्त कर कार चालक को गिरफ्तार किया है।

*नमक की आड़ मे तस्करी, 20 लाख का डोडा चूरा बरामद, – Chittorgarh News*

नमक की आड़ मे तस्करी, 20 लाख का डोडा चूरा बरामद,

 

 

 

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में समस्त थानाधिकारियों एवं जिला विशेष टीम को अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाइ करने के निर्देश दिए गये। इसी क्रम मे डीएसटी को सूचना मिलने पर उपाधीक्षक बड़ीसादड़ी कृष्णा सामरीया व डूगला थाना पुलिस ने थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान बड़ीसादड़ी की तरफ से संदिग्ध क्रेटा कार तेज गति से आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर चालक कार को रोड़ पर छोड़कर भागने लगा, जिसको पुलिस ने घेरा देकर बड़ी मुश्किल से पकड़ा। गाड़ी की तलाशी में 8 कर्टन में 133 किलो 250 ग्राम पिसा हुआ डोडा चूरा मिला। जिस पर पुलिस ने चालक लक्ष्मीपुरा थाना बड़ीसादड़ी निवासी ईश्वर लाल पुत्र लोकेश चंद्र धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट में दो प्रकरण उदयपुर व दिल्ली में दर्ज है। पुलिस थाना डूंगला पर चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त कायर्वाही में डीएसटी प्रभारी गोवधर्न सिंह भाटी, हेड कानि भूपेंद्र सिंह, कानि चंद्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, राधेश्याम, अजय, दुगार्राम व दिनेश का विशेष योगदान रहा।

 

*पीएमओ की हठधर्मिता के आगे नर्सिंग कमिर्यों ने खोला मोर्चा – Chittorgarh News*

पीएमओ की हठधर्मिता के आगे नर्सिंग कमिर्यों ने खोला मोर्चा

*भाजपा वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी: विधायक आक्या – Chittorgarh News*

भाजपा वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी: विधायक आक्या 

*टोल नाका कर्मीयों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

टोल नाका कर्मीयों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *