ट्रक से 20 लाख का डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार

चित्तौड़गढ़। नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरूवार को गंगरार टोल नाके के समीप कार्यवाई करते हुए हुए ट्रक से 20 लाख से अधिक कीमत का डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। अधीक्षक टी एम काठेड़ ने बताया कि विभाग को मिली सूचना के आधार पर निवारक दल ने गंगरार टोल नाके पर नाकेबंदी की, इस दौरान एक ट्रक को रूकवाकर उसे कार्यालय लाया गया, जहां ट्रक की तलाशी में नमक की आड़ में डोडा चूरा तस्करी होना पाया गया।
टीम ने कुल 38 कट्टो में 743 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर जगदीश चंद्र पुत्र गोकुल चंद गुजर्र निवासी जोधड़ास रायला जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि बाड़मेर के तस्कर ने आरोपी को डोडा चूरा लाने के लिये ट्रक दिया था, जो छोटीसादड़ी क्षेत्र से भरकर पुनः बाड़मेर की ओर ले जा रहा था। कायर्वाही में निरीक्षक प्रदीप लोर, परमवीर सिंह, सुजीत, सरवर खान, एसआई हेमंत, समरथ घनावा, हिमांशु, हरेंद्र, अनुज शर्मा, हवलदार महेश मीना, चालक मुकेश राठौड़ का सहयोग रहा। आरोपी तस्कर पूर्व में तस्करी के मामले सजा याफ्ता रहा है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






