PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार को निम्बाहेड़ा में करेगी प्रवेश - Chittorgarh News

परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार को निम्बाहेड़ा में करेगी प्रवेश

SHARE:

  • परिवर्तन यात्रा के स्वागत एवं सभा की तैयारियों पूर्ण
  • स्वागत सभा को प्रदेशाध्यक्ष जोशी करेंगे सम्बोधित

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान की कांग्रेस की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। श्री बेणेश्वर धाम से 2 सितम्बर को आरम्भ हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इसकी स्वागत एवं स्वागत सभा की तैयारियों को लेकर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित कर यात्रा की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस यात्रा के साथ प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी सहित भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता भी निम्बाहेड़ा पधारेंगे तथा स्वागत सभा को सम्बोधित करेंगे।

विधानसभा संयोजक एवं प्रधान बगदीराम धाकड़ ने बताया कि आम जनता के बीच जाकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार की कर्ज माफी एवं बेरोजगारी भत्ता को लेकर की गई वादा खिलाफी, महिलाओं के साथ अत्याचार, दुराचार सहित किसानों के साथ की गई वादाखिलाफी तथा पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल एवं कांग्रेस सरकार के 60 सालों की तुलना को आमजन तक पहुंचाने के लिए राजस्थान में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा रविवार को दोपहर 2 बजे डोरिया चौराहा से निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। पूर्व मंत्री कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से भाजयुमो मण्डल के सैंकडों कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली के साथ परिवर्तन संकल्प यात्रा को नगर में प्रवेश करवाया जाएगा, वहीं मार्ग में साकरिया चौराहे से भाजयुमो नगर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा ने बताया कि भाजपा परिवर्तन यात्रा के नगर प्रवेश पर अहिंसा सर्कल पर भाजपा किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में चार जेसीबी के माध्यम से करीब 4 क्विंटल से अधिक पुष्पों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा।

परिवर्तन यात्रा विधानसभा संयोजक सुधा सोनी एवं नगर अध्यक्ष आरती शर्मा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा को लेकर नगर एवं क्षेत्र की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होने बताया कि नगर प्रवेश के पश्चात यात्रा के शेखावत सर्कल पर आगमन पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा परिवर्तन यात्रा के रथ की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी, वहीं महिलाओं द्वारा यहां डांडिया नृत्य भी किया जाएगा।

भाजपा नगर अध्यक्ष एवं स्वागत सभा संयोजक नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त आमजन को राहत पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर प्रदेश भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा की शेखावत सर्कल पर दोपहर 3 बजे भव्य स्वागत सभा आयोजित की जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूण कर ली गई है। उन्होने बताया कि यहां से यह परिवर्तन यात्रा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वाहन रैली के माध्यम से चित्तौडग़ढ़ विधानसभा के लिए प्रस्थान करेगी।

*सहनवा में 3 करोड़ के विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण – Chittorgarh News*

सहनवा में 3 करोड़ के विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *