वर्षा की कामना हेतु कालिका माता मंदिर में किया यज्ञ हवन

SHARE:

  • वर्षा की कामना हेतु कालिका माता मंदिर में किया यज्ञ हवन

चित्तौड़गढ़। दुर्ग पर कालिका माता के मंदिर में 5 दिनों से अनवरत चित्तौड़़ के आस-पास विराजमान ठिकाणे के प्रमुख लोगों ने पिछले रविवार को यज्ञ कर कालिका माता से इंद्रदेव को प्रसन्न कर जिले के समस्त बांध, तालाब, नदियों को लबालब होने की कामना की गई।

इस हेतु लगातार अरदास करने पर माता ने पाती प्रदान की। उसी अनुरूप माता के पौराणिक आस्था व परंपरा अनुसार पूजा अचर्ना कर भोग लगाया एवं चित्तौड़ दुगर् पर कालिका माता मंदिर में यज्ञ हवन कर वरुण देवता का आव्हान किया। पं. अरविंद भट्ट ने विधि से मंत्रोचार कर हवन में आहुतियां प्रदान कर दुर्ग पर विराजित समस्त देवी देवताओं को प्रार्थना की गई कि जिले में सुकाल हो एवं गौ माता वन्य जीव प्रसन्नचित मुद्रा में रहे। इस पूजा अर्चना यज्ञ हवन भोग में घटियावली, खरड़ी बावड़ी, चित्तौड़ खेड़ा, चितौड़ी, नेतावलगढ़ पाछली, सीरड़ी, आछोड़ा, सुरजपोल, चित्तौड़गढ़ के महानुभावों के द्वारा किया गया।

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें