- पीड़ित निवेशकों ने भुगतान को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़। आदर्श क्रेडिट के पीड़ित निवेशको ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला मुलाकात कर पीड़ितों के भुगतान की मांग का ज्ञापन सौंपा।


ओछड़ी में आदर्श क्रेडिट पीड़ित निवेशको की एक सामूहिक बैठक रखी गई। पीड़ित निवेशको में सुनील कुमार टॉक, भगवती लाल तेली, दीपक अग्रवाल, सूरज सिंह, प्रमोद कुमार मूंदड़ा, विष्णु मेनारिया, अनिल कुमार खटोड,़ सत्यनारायण समदानी ने बताया की आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में आम आदमी अपने उज्जवल भविष्य को देखते हुए इस सोसाइटी में पैसा जमा करवाया लेकिन आज भुगतान का समय आया तो सरकार द्वारा इस कंपनी पर पाबंदी लगाकर बंद कर दिया गया। आम आदमी का पैसा डूब गया गरीब आदमी दुखी और परेशान है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। चित्तौड़गढ़ में लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पीड़ित निवेशको ने ज्ञापन देकर बताया कि इस सोसाइटी में आम आदमी का पैसा लगा हुआ है जैसे चाय की थड़ी वाले मजदूर वगर्, किसान वर्ग, आटा चक्की वाले, रिक्शा वाले, दैनिक वर्ग, किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, रिटायर्ड कमर्चारी, प्राइवेट कमर्चारी, अध्यापक, राज्य एवं केंद्र सरकार के कमर्चारियों जैसे आम आदमी का पैसा आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में लगा हुआ है। आम जनता पहले कोरोना की मार से परेशान थी और बाद में उनके खून पसीने की कमाई आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में डूब रही हैं राज्य एवं केंद्र सरकार से इन पीड़ित निवेश को कहीं राहत नहीं है, इनका पैसा कैसे मिलेगा सरकार की पाबंदी कंपनियों पर कब हटेगी आम जनता को कब रहस्य मिलेगी, इस पर बिरला ने बताया कि शीघ्र गृहमंत्री अमित शाह से बात कर इस समस्या पर कारर्वाई कर भुगतान दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
*हमारे संतों ने विश्व को दिया शांति, सद्भाव और एकता का संदेश: मुख्यमंत्री – Chittorgarh News*
हमारे संतों ने विश्व को दिया शांति, सद्भाव और एकता का संदेश: मुख्यमंत्री
*वेदपीठ पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जन्माष्टमी पर्व – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






