PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया - Chittorgarh News

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया

SHARE:

  • लोकसभा अध्यकाश ने श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए

चित्तौड़गढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास पर रहे। यहां उन्होंने संत अमरा भगतजी की धूणी, अनगढ़ बावजी में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्वामी अवधेशानंद चैतन्य महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और संत समागम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अनगढ़ बावजी धर्म संस्कृति का केंद्र है। जहां पर श्री श्री 108 अमरा भगत जी महाराज ने समाधि लगाई। आज हम सबको उनका दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे अवधेशानंद चैतन्य जी महाराज, महेश दयानंद जी महाराज का आशीर्वाद मिला। उन्होंने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को मंडफिया पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। इस दौरान श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर सहित सदस्यों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बद्री लाल जाट, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष रतन लाल गाडरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और चातुर्मास समिति के सदस्य मौजूद रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *