तेजादशमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर समाज की बैठक संपन्न
चित्तौड़गढ़। आगामी 24 सितंबर को तेजादशमी हरशोल्ला के साथ मनाई जाएगी, जिसको लेकर संस्थान की बैठक श्री वीर तेजाजी जाट छात्रावास में आयोजित की गयी। जिसमें जिले के समस्त जाट समाज एवं मोतबीरानो ने भाग लिया। बैठक जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट अरनियापंथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सभा में समाज के पदाधिकारीयों द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट, राजस्थान जाट महासभा उपाध्यक्ष प्रहलाद बहेलिया, भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट सिंहपुर का साफा माल्यार्पण कर उपरना ओढाकर स्वागत किया। संचालन जिला जाट समाज संस्थान सचिव कैलाश धनेत एवं आभार प्रवक्ता गोवर्धन जाट सेंती, विधी सलाहकार शिवनारायण एडवोकेट ने किया।
तत्पश्चात बैठक में तेजादशमी महोत्सव 25 सितम्बर को मनाने हेतु विचार विमर्श किए गए। बैठक में 25 सितंबर को तेजादशमी मनाने की चर्चा की गयी, साथ ही मिठूलाल जाट ने बताया कि उक्त दिवस पर जलझूलनी एकादशी का दिवस होने से यह विचार प्रकट होना आया कि हमें तेजादशमी महोत्सव 25 सितम्बर होने से एक दिन पूर्व रविवार 24 सितम्बर को मनाना जाना चाहिए। सभी मोतबीरान द्वारा सर्व सम्मती से निर्णय लिया गया कि 24 सितम्बर रविवार को हषोल्लास से मनायी जाएगी।
जाट विकास संस्था के संरक्षक हरपालसिंह राठी, जिला जाट समाज संरक्षक चम्पालाल जाट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, जिला जाट समाज संरक्षक नगजीराम जाट, जाट विकास संस्था अध्यक्ष गोपाल जाट, श्री वीर तेजाजी बालिका शिक्षण संस्थान अध्यक्ष लेहरूलाल जाट, ब्लॉक अध्यक्ष बडीसादडी लक्ष्मीलाल बोहेडा, निम्बाहेडा से देवीलाल लसडावन, कपासन से माधवलाल, भदेसर से शंकरलाल, चित्तौड ग्रामीण मांगीलाल गोपालपुरा, चितौड शहर भैरूलाल, बेंगु से बद्रीलाल, प्रहलाद बहेलिया रावतभाटा, मेवाड मालवा अध्यक्ष उॅकारलाल ऐराल, राजस्थान जाट महासभा जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल सिंहपुर, पूर्व प्रधान गंगरार देवीलाल जाट, छात्रावास अधीक्षक रामेश्वर खोर, रणधीरसिंह सुहाग, कवि सोहनलाल चौगावडी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश कन्नौज, लोकेश धमाणा, कन्हैयालाल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, जाट महासभा युवा जिलाध्यक्ष प्रकाश सावा, पूर्व उपप्रधान अशोक, विक्रम अमरपुरा, रामलाल बिलोदा, जीवन चौधरी, महिला मण्डल में ब्रजबाला चौधरी, श्रीमती नोसर जाट, अन्जू चौधरी, भावना तोमर, पूनम राठी, भैरूलाल आसावरा, कालू पोटला, गिरधारीलाल बेगूं, डॉ.शंकरलाल केसरखेडी, मनोहर लोठियाना, शम्भुलाल धनोरा, सोहन बोरखेडी, जीतमल फतेहपुरा, भंवरलाल चौधरी फीका मावा, रतन सुदरी, बंशीलाल रेवाडा, रतन कानाखेडा, भंवरलाल जियाखेडी, सरपंच श्यामलाल, मथरालाल लसडावन, सुरेश लसडावन, माधुलाल सांड, मदन फौजी पाटनीया, तख्तसिंह मांगरोल, मुकेश अरनियापंथ, सुनिल सहनवा, महेन्द्र रावतभाटा, किसान नेता लेहरूलाल नयाखेडा, आदि पदाधिकारीगण व समाजजन बैठक में मौजुद थे।