आंजना की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, धरना तीसरे दिन भी जारी

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
  • भाजपा प्रदेश मंत्री सैनी, कपासन विधायक जीनगर एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री पहुंचे धरने में की सीबीआई जांच की मांग

निम्बाहेड़ा। गुरुवार को केसुन्दा निवासी विकास उर्फ बंटी आंजना की नगर में दिनदहाडे गोलीबारी कर हत्या करने वाले दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निम्बाहेड़ा एसडीएम कार्यालय के बाहर पश्चिमी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने शामिल होकर धरने में अपने विचार व्यक्त किए।

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश मंत्री सैनी ने भाजपा कार्यकर्ता बंटी आंजना की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करते हुए दिवंगत कार्यकर्ता आंजना को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विगत चार वर्षों में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही ऐसी घटनाऐं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने अपने सम्बोधन में भाजपा कार्यकर्ता बंटी आंजना की हत्या का मुद्दा प्रदेश स्तर पर पहुंचाकर उचित कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया। कपासन विधायक जीनगर ने कहा कि पिछले चार सालों से राजस्थान में कांग्रेस द्वारा आमजन को परेशान करते हुए अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने बजट सत्र से पूर्व इस प्रकरण को विधानसभा सत्र में उठाकर सीबीआई जांच की मांग कर न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया।
ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री रतन लाल गाडरी ने अपने उद्बोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि अपने मृतक भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन के लिए हमें निम्बाहेड़ा ही नहीं यदी जिला स्तर तक भी संघर्ष करना पड़ा तो हम करेगें। पश्चिम मण्डल महामंत्री राजेश जैन ने बताया कि धरने को भाजपा जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, जिला उपप्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment