चित्तौड़गढ़। प्रदेश में भाजपा द्वारा चलाए जा रहा नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत पूरे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा शनिवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को जनता के समक्ष रखकर अभियान के बारे जानकारी दी गई। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन कर अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने राजस्थान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर जमकर घेरा, उन्होंने बताया कि नहीं सहेगा राजस्थान अभियान गत 16 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा जयपुर में शुरू किया गया। अभियान के अंतगर्त धरना, प्रदशर्न, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न आयोजन कर प्रदेश सरकार के काले चिट्ठे को जनता के बीच रखा जा रहा है।
विधायक ने बताया कि इस सरकार में बेरोजगारी माफियावाद, दुष्कर्म, गुंडागर्दी जैसी घटनाएं बढ़ी हैं, साथ ही चित्तौड़गढ़ शहर में नगर परिषद, यूआईटी जैसी संस्थाओं में भी जमकर लूट खसोट की जा रही है, यूआईटी में जहां भ्रष्टाचार के लिए संविदा कमिर्यों को रखा हुआ है वे किसी जनप्रतिनिधि के इशारे के बगैर संभव नहीं हैं। यहां भू-माफियाओं का राज है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि कनवर्जन के लिए 30 रूपये प्रति स्क्वायर फीट भ्रष्टाचार के लिए देने होते हैं। साथ ही नगर परिषद में भी सड़क लाइट व्यवस्था, शहर में जलभराव की अव्यवस्था, नालों की सफाई गंदगी सभी के सामने हैं। नालों की सफाई सहित कई ठेके कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने अपने चहेतों को देकर भ्रष्ट्राचार कर रखा है। पिछले दो दिनों में हल्की बारिश में ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सड़को पर जलभराव हो गया, जिसका खामियाजा शहर की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी कांग्रेस अपनी सरकार को बचाने के लिए आम जनता को भूल होटलों में अपने विधायकों को बाड़ा बंदी कर रही थी। विधायक आक्या ने लाल डायरी भी लहराते हुए बताया कि जिस समय कांग्रेस अपने ही बर्खास्त मंत्री को विधानसभा में घुसने से रोक रही थी और उनके ही विधायक अमीन कागज़ी राजेंद्र गुढ़ा पर लाते बरसा रहे थे, उस समय खुद विधायक आक्या वहा मौजूद थे और विधानसभा में लाल डायरी ले जाने से रोका जा रहा था। इस सरकार ने आरपीएससी जैसे संस्था को भी भ्रष्टाचार से नहीं बख्शा।
जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने बताया कि नहीं सहेगाा राजस्थान अभियान के तहत हर विधानसभा व नगर मंडलों से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में जिले से लगभग 10 हजार पार्टी के कार्यकर्ता 1 अगस्त को जयपुर कूच करेंगे। आभार हर्ष वर्धन सिंह रूद ने जताया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सागर सोनी, सुशील शर्मा, रणजीत सिंह भाटी, भंवर सिंह, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, सुरेश झंवर, बद्रीलाल जाट, सुधीर जैन, मनोज पारिक सहित पदाधिकारी मौजूद थे।