कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मान ससंगठन को करें मजूबत: चौधरी

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
Iliyas Mohammad
  • कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर काम करने की नसीहत

चित्तौड़गढ़। राज्य में गहलोत सरकार गरीब को गणेश मानकर काम कर रही है, गरीबों की सेवा ही कांग्रेस का कर्म है, मुख्यमंत्री गहलोत कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर आमजन का भला कर रहे है। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बनाया है जिनकी वे सेवा करते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर कांग्रेस को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। यह बात कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने कही।

 

लंबे अरसे से खाली पड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर रविवार को नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विधि पूर्वक पदभार ग्रहण किया। इसके बाद मुख्य समारोह डाक बंगला परिसर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि यह कांटों भरा ताज है, जो उनके सिर पर रख दिया है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बना है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन को बजबूत बनाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना में 6 हजार रुपए देती है और 6 लाख रुपए गिनाती है, वही गहलोत सरकार आमजन को 84 हजार रुपए का लाभ देकर भी कांग्रेस कार्यकर्ता भुना नही पाता, जिस दिन कांग्रेस कार्यकर्ता इन योजनाओं के लाभ को आमजन तक गिनाने लग जायेगा, उस दिन कांग्रेस और मजबूत हो जायेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी ने कांग्रेस कायर्कतार्ओं को अनुशासन में रहने की नसीहत देते हुए किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहने के लिए भी कहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि कांग्रेस सरकार कायर्कतार्ओं का पूरा सम्मान करती है, इसलिए हमारी जिम्मेेदारी है कि संगठन का मजबूत बनाकर सरकार को रिपीट करने में कोई कोर कसर नहीं रखे ताकि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का मान सम्मान बना रहे। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में जरा भी चूक होने पर हमारी कोई सुनने वाला नही होगा। आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में कोई कोर कसर नहीं रखी है। ऐसे में कार्यकर्ताओ का दायित्व है कि वें पूरी ताकत के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पदभार ग्रहण करते जिलाध्यक्ष चौधरी

इस मौके पर राजस्थान धरोहर संरक्षण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने देश व प्रदेश में बढती महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसान व युवा वर्ग त्रस्त है। ऐसी स्थिति में अन्नदाता और युवाओं की हाय से मोदी सरकार निश्चित रूप से परास्त होगी। जाड़ावत ने विश्वास पूर्व कहा कि गहलोत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप आगामी चुनाव में भाजपा व कांग्रेस का एक-एक बार सरकार बनाने का मिथक टूटेगा और गहलोत सरकार भारी बहुमत के साथ रिपीट होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। समारोह में डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट जगपुरा, सह प्रभारी लाल सिंह झाला, प्रकाश चौधरी, शंकरलाल बैरवा, सभापति संदीप शर्मा, आनंदीराम खटीक, हनुमंत सिंह बोहेड़ा, रणजीत लोठ, अनिल सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किये। समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रो से कार्यकर्ताओ मौजूद थे। कार्यक्रम से पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी को कपासन से वाहन रैली के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता द्वारा जिला मुख्यालय लाया गया, जहां कांग्रेस कार्यालय में विधि विधान के साथ पदभार ग्रहण किया गया।

पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता

Leave a Comment