चित्तौड़गढ़। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने चित्तौड़गढ़ दौरे के बीच रविवार को जिंक गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर जिले का फीडबैक लिया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को भदेसर क्षेत्र में स्थित अनगढ़ बावजी में आयोजित चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आई थी, उन्होंने रात्रि विश्राम चित्तौड़गढ़ स्थित जिंक गेस्ट हाउस में किया। यहां सुबह कोटा रवानगी से पूर्व उन्होंने जिले के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से भेंट कर राय मशवरा किया।
इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवाए। जिनके गेस्ट हाउस में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या विधायक अर्जुनलाल जीनगर भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक जिला प्रमुख व पूर्व विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व डेरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वसुंधरा राजे चित्तौड़गढ़ से कोटा के लिए रवाना हो गई जहां वह रोड़ शो सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।