अच्छी वर्षा की कामना के साथ किया खेड़ा खूट पूजन

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। दुर्ग पर वर्षा की कामना को लेकर दुर्ग वासियों की ओर से खेड़ा खुट की पूजा-अर्चना की गई। फोटोग्राफर यूनियन द्वारा जल-पान व प्रसाद का वितरण किया गया।

रविवार को दुर्ग वासियों के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी वर्षा के लिए खेड़ा खुट का पूजन पूरे दुर्ग किया गया साथ दुर्ग विराजित सभी देवीदेवताओ की पूजा अर्चना भी की गई। दुर्ग फोटो ग्राफर यूनियन अध्यक्ष मनोहर वैष्णव के नेतृत्व में भी सभी को जल पान व प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें राकेश पलिया, नारायण सिंह,हरकलाल प्रजापत, गणपत माली,लक्ष्मण माली, प्रकाश माली, नंद लाल गाडरी, ईश्वर सिंह सहित दुर्गवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment