चित्तौड़गढ़। चंदेरिया में तीन दिवसीय सप्तम श्रीश्याम सुर संगम कार्यक्रम गुरुवार शाम से शुरू हुआ। शुभारंभ पर चंदेरिया से लेकर पूरे शहर में चार घंटे तक बाबा खाटू श्याम के जयकारों को लेकर निशान शोभायात्रा व वाहन रैली निकाली गई।
आस्था मित्र मंडल चंदेरिया के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि चंदेरिया स्थित सर्वोदय संघ आश्रम से निशान शोभयात्रा व वाहन रैली शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न इलाकों में होते हुए रात में चंदेरिया पहुंची। कुल चार सजीव झांकियां मोंटी नटराजन ग्रुप दिल्ली की ओर से वाहनों में प्रदशिर्त थी। महावीर बैंड पर बाबा श्याम के सुमधुर भजनों का गायन हो रहा था। दुपहिया वाहनों पर केसरिया साफे पहने युवा जयकारे लगाते हुए सवार थे। केसरिया साफे पहने महिलाएं डेढ़ दर्शन ऑटो में सवार थी। हाथों में बाबा के निशान ले रखे थे। पीछे बाबा श्याम की छवि सवार थी। कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर सहित प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। आस्था मित्र मंडल चंदेरिया के अशोक भंडारी ने बताया कि आज रात 8 बजे चंदेरिया स्थित सिद्धि विनायक वाटिका में श्रीश्याम गरबा रास एवं श्याम मेहंदी कार्यक्रम होगा। इसमें अखिलेश ठाकुर नि जीतू धोरा रतलाम, महेश टांक निकुंभ, अखिलेश ठाकुर निंबाहेड़ा की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वही 27 मई को भी भजन संध्या होगी। इसमें अनुराधा शर्मा गुरू ग्राम हरियाणा, मयंक अग्रवाल अबोहर पंजाब, माया चौहान मंदसौर भजनों की प्रस्तुतियां देंगी।