द्वितीय खण्ड में अफ़ीम तौल पूरा, अबतक 573 क्विंटल अफीम तौल कर 8 करोड़ से अधिक का भुगतान किया

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
अफ़ीम तुलाई करता कर्मचारी।
Iliyas Mohammad
इलियास

चित्तौड़गढ़। शुक्रवार को जिले के अफ़ीम किसानों की अफीम का तौल कार्य भीलवाड़ा रोड स्थित नारकोटिक्स कार्यालय परिसर में जारी रहा। इस वर्ष की अफ़ीम खेती का लगभग तौल कार्य अंतिम चरण में है। जिसके बाद यह से सारी अफ़ीम गाजियाबाद पहुचाई जायेगी।

जानकारी के अनुसार नार्कोटिक्स विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर खण्ड प्रथम एंव द्वितीय के तहत अब तक 57 क्विंटल अफीम को तौल कर 8 करोड़ 57 लाख से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। दोनों खण्डों के 351 गावों के 7 हजार 893 किसानों की 573 क्विंटल से अधिक अफीम का तौल किया जा चुका है। स्थानीय जिला अफीम अधिकारी कार्यालय परिसर में अफीम तौल का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है, जहां किसानों द्वारा लाई गई अफीम का विभागीय स्तर पर तकनीकी जांच कर तौल का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को निर्धारित मूल्य के अनुसार बैंक खातों मंे भुगतान की व्यवस्था की गई है।

नारकोटिक्स कार्यालय प्रथम खंड में अपनी बारी का इंतजार करते अफीम काश्तकार।

 

खण्ड प्रथम के अफीम अधिकारी के एल छापरिया ने बताया कि शुक्रवार कोे 23 गावों के 457 किसानों के अलावा अब तक 164 गावों के 3 हजार 557 किसानों किसानों की 246 क्विंटल 70 किलो अफीम का तौल कर साढे 3 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस खण्ड के अधीन चित्तौड़, भदेसर, भींडर व वल्लभनगर तहसील के किसानो की अफीम का तौल किया जा रहा है।

द्वितीय खंड में अफीम तुलाई का कार्य होते हुए।

 

इसी प्रकार खण्ड द्वितीय की अफीम अधिकारी रंजना पाठक ने बताया कि शुक्रवार को खण्ड के अंतिम दिन 32 गांव के 284 किसानों की अफीम का तौल किया गया, जबकि अब तक 187 गांवों के 4 हजार 336 किसानों की 327 क्विंटल 19 किलो अफीम का तौल 5 करोड़ 5 लाख 34 हजार से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस खण्ड के अधीन कपासन, डूंगला व राशमी तहसील के किसानांे की अफीम का तौल किया जा चुका है।

प्रथम खंड में तुलाईं के पश्चात गणना करते अधिकारी

Leave a Comment