चित्तौड़गढ़। डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर महोत्सव समिति के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर की 132वीं जन्म जयंती पर आज विभिन्न आयोजन होंगे। आयोजन संयोजक समस्त अजा. जजा. वर्ग के अध्यक्ष, समाज अध्यक्ष सहित सुरेश खोईवाल, दिनेश सालवी, रमेशचन्द्र बलाई, हंसराज सालवी, कालूराम खटीक, कमल मीणा, छगनलाल चावला, गणेशलाल खटीक, किशनलाल सालवी, सुनिल रजक, अनिल बारेसा, रतनलाल सालवी, विजय चौहान, नवरतन जीनगर, गोपेश कोदली, संजय वाल्मीकि, प्रकाश मेघवाल ने बताया कि महोत्सव की समस्त तैयारियाँ पूर्ण हो गई है। शुक्रवार प्रातः प्रातः 9 बजे किला रोड़ स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण होगा, इसके पश्चात् 10ः30 बजे बैण्ड बाजों के साथ एक महारैली निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई इंदिरा प्रियदर्शिन ऑडिटोरियम पहुँचेगी। जहां बहुप्रतिक्षित संविधान पार्क का वर्चुअल शिलान्यास होगा।
