अम्बेडकर जयंती पर संविधान पार्क का शिलान्यास आज

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। बाबा साबेह डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर नगर परिषद द्वारा शहर को एक और सौगात देते हुए महेशपुरम मे बनाये जाने वाले संविधान पार्क का शिलान्यास राजस्थान प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाडावत एवं सभापति संदीप शर्मा द्वारा इन्दिरा प्रियदर्शिनी ऑडोटोरियम में शहरवासियों की उपस्थिति में शुक्रवार प्रातः 11 बजे पट्टिका का अनावरण किया जावेगा। आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि भारत रत्न संविधान निमार्ता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर नगर परिषद द्वारा स्वतंत्र भारत के संविधान निमार्ण में उनके योगदान को आमजन के लिए जीवन्त करने हेतु महेशपुरम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस पार्क को नगर परिषद द्वारा लगभग 23 हजार 500 वर्गफिट क्षैत्र में निर्मित किया जावेगा। जिसमे मुख्य रूप से संविधान पुस्तक, संविधान मुहर, इतिहास पत्थर से ढकी दीवार, पत्थर में मॉडर्न कला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान पेश करते हुए बीआर अंबेडकर की मूर्ति तथा मौलिक अधिकार को मूर्तिकला के रूप में दर्शित किया जायेगा। इसके साथ ही पार्क मे आमजन के लिए आकर्षक फव्वारे, डेकोरेटिव पोल, पाथ-वे, बैठने के बेंच, पेड़-पौधे इत्यादि लगाये जाकर नगर परिषद द्वारा प्रथम चरण में 1 करोड रू. की राशि व्यय की जायेगी।

Leave a Comment