राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर जयंती को राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में मनाएगा

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक राष्ट्रीय संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को अपने स्थायी कार्यक्रम अनुसार संपूर्ण प्रदेश मे जिले की समस्त उपशाखाओ में समरसता दिवस के रूप में मनायेगा। प्रकाश चंद्र बक्षी ने बताया कि संगठन प्रदेश स्थाई समिति की बैठक में हुए निर्णय व अन्य संगठानात्मक कार्यक्रमों के जारी परिपत्र के अनुसार जिले की भी समस्त 11 उपशाखाओं में समरसता गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही संगठन के कार्यकर्ता, बालकों में बाबा साहेब के समरसता के विचार को संस्कार के रूप में विकसित करने के निमित्त विद्यालय की प्रार्थना सभा में भी प्रबोधन करेंगे। प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास के निर्देशानुसार व प्रदेश सचिव रमेश चंद्र पुष्करणा, विभाग संगठन मंत्री डाॅ. हीरा लाल लुहार के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत की सहमति से जिले की समस्त उप शाखाओं में निम्नानुसार पर्यवेक्षक नियुक्ति किए।

Leave a Comment