सीपी जोशी के उदयपुर आने पर किया स्वागत

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। सीपी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार उदयपुर आगमन पर चित्तौड़गढ़ जिले के भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने डबोक एयरपोर्ट पर प्रदेशाध्यक्ष जोशी का भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया की प्रदेशाध्यक्ष जोशी रविवार को असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से गुवाहाटी में शिष्टाचार भेंट कर सोमवार प्रातः डबोक एयरपोर्ट  पहुंचे जहां जिले के भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका उपरना ओढ़ाकर ,माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौतम दक, उदयपुर देहात जिला प्रभारी डॉ आई एम सेठिया, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, सोहन लाल आंजना, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, आशा पोखरना, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन,जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिट्ठूलाल जाट,रतनलाल गाडरी,अनिल शिशोदिया, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, जिला आईटी संयोजक राजन माली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, प्रधान देवेंद्र कंवर,

हेमेंद्र सिंह राणावत, बगदीराम धाकड़, असमो जिलाध्यक्ष एमडी शेख, पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह राठौड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, ज्योतिष पुरोहित,भूपेंद्र सिंह,नगर मंडल पदाधिकारी गोवर्धन जाट, लोकेश त्रिपाठी, कमल अग्रवाल,अर्जुन,पार्षद मोंटी शर्मा,लालसिंह डूडी, रतन जाट रोलाहेड़ा, आशीष सिकलीगर आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment