दीपावली पर जगमगाया चित्तौड़गढ़, भव्य विद्युत सजावट और आकर्षक रोशनी ने जीता शहरवासियों का दिल

SHARE:

Chittorgarh lit up on Diwali, with grand electrical decorations and vibrant lights winning the hearts of the citizens.

सांसद सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ की तुलना अयोध्या नगरी से की, सुभाष चौक पर रामलला की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

चित्तौड़गढ़। दीपावली के पावन पर्व पर वीर भूमि चित्तौड़गढ़ आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी। नगर परिषद की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, पुलियाओं और सार्वजनिक स्थलों पर की गई भव्य सजावट ने दीपोत्सव की रौनक को दोगुना कर दिया। रविवार शाम ढलते ही शहर की खूबसूरती निहारने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी परिवार सहित घरों से निकले। लोगों ने आकर्षक लाइटिंग के बीच सेल्फी और तस्वीरें लेकर दीपावली के यादगार पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया।

सांसद सीपी जोशी ने नगर परिषद की ओर से की गई भव्य विद्युत सजावट की सराहना करते हुए कहा कि वीर भूमि चित्तौड़गढ़ अयोध्या नगरी की तरह जगमगा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। सांसद ने इस शानदार आयोजन के लिए नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, पार्षदों एवं शहरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सभापति अनिल ईनाणी के नेतृत्व में हुई भव्य सजावट
सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की प्रेरणा से नगर परिषद ने दीपावली पर शहर को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष तैयारियां कीं। सभापति अनिल ईनाणी ने उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया, शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत सहित नगर परिषद की टीम के साथ सजावट की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट ने चित्तौड़गढ़ की सुंदरता को नया रूप दिया। शहरवासियों ने नगर परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभापति, पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।

सुभाष चौक पर रामलला की महाआरती, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

 

दीपावली की शाम सुभाष चौक आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। यहां विशेष मंच पर रामलला की प्रतिमा स्थापित की गई। मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा चौक जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मंच के समीप लगी एलईडी वॉल पर दीपावली की शुभकामनाएं और धार्मिक संदेश प्रसारित किए गए।

इस दौरान सांसद सीपी जोशी भी मौजूद रहे। महाआरती के बाद उन्होंने शहरवासियों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। देर रात तक लोग यहां रुककर सजावट का आनंद लेते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।

पुलियाओं पर अंब्रेला लाइटिंग और सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

इस बार शहर की नई और पुरानी पुलिया पर की गई सजावट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। पहली बार की गई अंब्रेला स्टाइल लाइटिंग ने रात के समय विशेष आकर्षण पैदा किया। नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित ब्रिज को भी नए डिजाइन से सजाया गया।

शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर युवाओं और परिवारों की भीड़ रही। धार्मिक थीम और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच लोगों ने देर रात तक फोटो और वीडियो बनाए। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी दीपावली की रौनक देखते ही बन रही थी। 

दीपावली पर जगमगाया चित्तौड़गढ़, अयोध्या जैसा दिखा शहर; सुभाष चौक पर रामलला की महाआरती

चित्तौड़गढ़ में दीपावली पर नगर परिषद की भव्य विद्युत सजावट से शहर जगमगाया। सांसद सीपी जोशी ने अयोध्या जैसा बताया शहर, सुभाष चौक पर रामलला की महाआरती और पुलिस लाइन में दीपावली समारोह आयोजित।

Chittorgarh Diwali Decoration, Chittorgarh News, Diwali 2026 Chittorgarh, चित्तौड़गढ़ दीपावली सजावट।

यह खबरें भी पढ़ें…
पुलिस लाइन में अधिकारियों और परिवारों ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन
संगम महादेव गोशाला में गो पूजन और गो सेवा
शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई गति : सभापति

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें