Chittorgarh Maheshwari Women’s Cricket Tournament concludes

चित्तौड़गढ़, 29 सितंबर। नगर माहेश्वरी सभा एवं नगर माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला सिटी सुपर स्टार एवं संखी चैलेंजर के बीच खेला गया, जिसमें सिटी सुपर स्टार ने अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की।
विजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 9 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके साथ ही वुमन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट प्लेयर एवं फाइनल मैच के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छह टीमों की महिला खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए गए।
समारोह में एस.एन. माहेश्वरी, मंजू देवी जागेटिया, अशोक काबरा सहित माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। संचालन रीना काबरा ने किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







