PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राम सिंह आक्या की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने दी मुखाग्नि - Chittorgarh News

राम सिंह आक्या की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने दी मुखाग्नि

SHARE:

Ram Singh Akya’s mortal remains were immersed in the five elements, MLA Chandrabhan Singh Akya lit the funeral pyre.

चित्तौड़गढ़, 29 सितंबर। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं ग्राम पंचायत आक्या के कई वर्षों तक सरपंच रहे राम सिंह आक्या का मंगलवार को उनके पैतृक गांव आक्या में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

राम सिंह आक्या की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के बीच उनके पुत्र विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

राम सिंह आक्या को क्षेत्र में जनसेवा के लिए विशेष पहचान प्राप्त थी। ग्रामीण उन्हें पिता समान मानते थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम संस्कार में सहकारिता मंत्री गौतम दक, वन मंत्री संजय शर्मा, पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

राम सिंह आक्या का अंतिम संस्कार: विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने दी मुखाग्नि, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *