Dr. Sethia met RBI Governor Sanjay Malhotra, discussed urban banking and the cooperative sector.

चित्तौड़गढ़, 10 अगस्त। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया ने अपने तीन दिवसीय मुंबई प्रवास के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा से मुलाकात की। इस दौरान सहकारिता एवं अर्बन बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे विकास और बदलावों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
डॉ. सेठिया ने नई शाखाएं खोलने के लिए प्रदान की गई स्वायत्तता के लिए RBI गवर्नर का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने एक शाखा खोलने के लिए न्यूनतम नेटवर्थ एवं पूंजी की सीमा को दो करोड़ रुपये से घटाकर एक करोड़ रुपये किए जाने का सुझाव रखा। मुलाकात के दौरान चित्तौड़गढ़ के विकास से जुड़ी पुरानी यादों को भी साझा किया गया।
डॉ. सेठिया ने RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा को चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की वार्षिक प्रतिवेदन पुस्तिका और पाक्षिक मीरांयन की प्रति भेंट की। साथ ही उन्हें चित्तौड़गढ़ आने का निमंत्रण भी दिया।
बैंकिंग, व्यापार और उद्योग जगत के लोगों से भी मुलाकात
मुंबई प्रवास के दौरान डॉ. सेठिया ने सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, अंब्रेला संगठन के अध्यक्ष ज्योतींद्र मेहता एवं मुख्य कार्यकारी पी.के. चतुर्वेदी, रिजर्व बैंक के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक पी.के. अरोड़ा, एलएंडटी एवं शापूरजी पालोनजी के पूर्व CFO प्रदीप सेठिया, थायसन ग्रुप के टैक्सेशन हेड सचिन कुलकर्णी, भारत वायर रोप्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुरारी लाल मित्तल, प्रमुख उद्यमियों संजय डांगी, ललित काबरा एवं अशोक काबरा तथा CA अशोक हुंडिया से भी मुलाकात की।
इस दौरान बैंकिंग, व्यापार एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
सहकार नवक्रांति कार्यक्रम में लिया भाग
डॉ. सेठिया ने देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में अंब्रेला संगठन द्वारा आयोजित सहकार नवक्रांति कार्यक्रम में भी भाग लिया और राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम में देशभर के अर्बन कोऑपरेटिव बैंकों के चेयरमैन एवं फेडरेशन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया और केंद्र सरकार द्वारा अर्बन बैंकों को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया ने मुंबई में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा से मुलाकात कर अर्बन बैंकिंग, सहकारिता और नई शाखाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक, डॉ आईएम सेठिया, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा, Sanjay Malhotra RBI Governor, Chittorgarh Urban Cooperative Bank, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, सहकारिता, अर्बन बैंकिंग, सहकार नवक्रांति, अमित शाह, Chittorgarh News, चित्तौड़गढ़ समाचार
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता






