Administration alert regarding monsoon: Disaster Management Control Room will be active 24 hours from June 15

चित्तौड़गढ़, 13 जून। मानसून 2026 के दौरान संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का संचालन 15 जून से शुरू किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत जिले में आपदा संबंधी गतिविधियों की निगरानी एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह नियंत्रण कक्ष 15 जून 2026 से 30 सितंबर 2026 तक संचालित रहेगा।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय के कक्ष संख्या-18 में स्थापित नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से बाढ़, अतिवृष्टि, जलभराव, दुर्घटनाओं तथा अन्य आपदा संबंधी सूचनाओं का संकलन एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आपदा की स्थिति में आमजन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01472-244923 पर संपर्क कर सूचना दे सकेंगे तथा आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मानसून अवधि के दौरान सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की तत्काल सूचना नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






