PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK संस्कार, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास का संदेश देकर आज होगा सनातन संस्कार शिविर का समापन - Chittorgarh News

संस्कार, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास का संदेश देकर आज होगा सनातन संस्कार शिविर का समापन

SHARE:

Sanatan Sanskar camp will conclude today by giving the message of sanskar, culture and personality development.

चित्तौड़गढ़। सांवलियाजी विश्रांति गृह में ऊँ तत्सत् पारमार्थिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय सनातन संस्कार शिविर का शुक्रवार को भव्य समापन होगा।

3 जून से प्रारंभ हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं एवं युवाओं ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन मूल्यों और वैदिक परंपराओं का ज्ञान प्राप्त किया।

ज्योतिषाचार्य पं. विकास उपाध्याय के सान्निध्य में आयोजित शिविर में प्रतिदिन यज्ञ, संध्या उपासना, प्रार्थना, योगाभ्यास एवं संस्कारमय दिनचर्या का आयोजन किया गया। विशेष सत्र में प्रशासनिक संत राकेश पुरोहित ने विद्यार्थियों को सफलता, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। शिविर में व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि समापन समारोह में शिविरार्थी विभिन्न सांस्कृतिक एवं वैदिक प्रस्तुतियां देंगे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *