PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - Chittorgarh News

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

SHARE:

सुरेंद्रसिंह जाड़ावत बोले- “मोदी है तो महंगाई है”, मंत्री गौतम दक पर भी साधा निशाना

चित्तौड़गढ़, 29 मई। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में शुक्रवार को शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, दालें और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

जाड़ावत ने कहा कि “बहुत हुई महंगाई की मार, वापस लाओ कांग्रेस सरकार” का नारा अब जनता की आवाज बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है जबकि आमजन की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
इस दौरान उन्होंने सहकारिता मंत्री गौतम दक के कथित ऑडियो विवाद को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जाड़ावत ने कहा कि पुलिस कर्मियों के प्रति कथित अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद निंदनीय है और इससे प्रशासनिक तंत्र का मनोबल कमजोर होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में स्पष्ट रुख अपनाते हुए मंत्री से सार्वजनिक माफी मंगवाने एवं मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *