15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जौहर श्रद्धांजलि समारोह में करेंगे शिरकत

SHARE:

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath will visit Chittorgarh on March 15 and will participate in the Jauhar tribute ceremony.

दुर्ग स्थित जौहर स्थल पर यज्ञ की पूर्णाहुति में लेंगे भाग, कालिका माता मंदिर में करेंगे दर्शन

चित्तौड़गढ़,10 मार्च। जौहर स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जौहर श्रद्धांजलि महोत्सव इस वर्ष 13 से 15 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी बीच यह भी स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath 15 मार्च को आयोजित होने वाले मुख्य जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के लिए चित्तौड़गढ़ आएंगे। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम भी चित्तौड़गढ़ पहुंच चुका है और प्रशासन तथा आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

क्षेत्रीय विधायक Chandrabhan Singh Aakya के अनुसार मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम प्राप्त हो गया है और उसी के अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रातः 9 बजकर 25 मिनट पर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से राजकीय विमान द्वारा रवाना होंगे और 10 बजकर 50 मिनट पर उदयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

इसके बाद वे उदयपुर से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11 बजकर 20 मिनट पर चित्तौड़गढ़ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे कार द्वारा Chittorgarh Fort के लिए रवाना होंगे और लगभग 11 बजकर 45 मिनट पर दुर्ग स्थित विजय स्तंभ के समीप जौहर स्थल पर पहुंचकर आयोजित यज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे दुर्ग स्थित Kalika Mata Temple, Chittorgarh Fort में दर्शन-पूजन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर शहर स्थित Inani City Center पहुंचेंगे, जहां वे मुख्य जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुनः रिजर्व पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जालौर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

3 वर्ष बाद फिर आएंगे योगी आदित्यनाथ चित्तौड़गढ़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath लगभग 3 वर्ष बाद फिर से चित्तौड़गढ़ आ रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान वे चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे और Inani City Center में आयोजित सभा को संबोधित किया था। उस समय उन्होंने बीजेपी विधायक प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी के समर्थन में जनसभा की थी।

इस बार उनका दौरा चुनाव प्रचार के लिए नहीं बल्कि ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास को नमन करने और जौहर श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के लिए होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और उनके स्वागत के लिए प्रमुख चौराहों व मोहल्लों को भगवा ध्वजों से सजाने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें