PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बाईक से 24 किलो डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

बाईक से 24 किलो डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

24 kg of dodachura seized from a bike, two accused arrested

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस व जिला विशेष शाखा की संयुक्त कार्रवाई

चित्तौड़गढ़, 19 फरवरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष शाखा (DST) टीम एवं बेगूं थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 24 किलो 170 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आईजीपी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए “ऑपरेशन त्रिनेत्र” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़ के निर्देशन एवं डीएसपी बेगूं अंजलिसिंह के सुपरविजन में बेगूं थानाधिकारी कमलचन्द्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 24 किलो 170 ग्राम पीसा हुआ अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने 32 वर्षीय भैरूलाल पुत्र लालूराम भील निवासी सिहपुर थाना बेगूं जिला चित्तौड़गढ़ एवं 50 वर्षीय मांगेराम पुत्र ब्रजपाल जाट निवासी करनावल थाना सरूरपुर जिला मेरठ (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *