Meeting concluded regarding preparations for Cheti Chand Festival

18 मार्च को सांस्कृतिक संध्या, 20 मार्च को प्रभातफेरी, वाहन रैली व विशाल शोभायात्रा
चित्तौड़गढ़, 18 फरवरी। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति चित्तौड़गढ़ एवं झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 मार्च को आयोजित होने वाले चेटीचण्ड महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए समाजजनों को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
महोत्सव के अंतर्गत 18 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें समाज के बच्चे सिंधी भाषा में रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। 20 मार्च को प्रातः प्रभातफेरी के पश्चात विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। दोपहर में भोग साहब एवं लंगर का आयोजन किया जाएगा।
सांयकाल विशाल शोभायात्रा प्रताप नगर सिंधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुम्भा नगर तक जाएगी, जहां महाआरती के पश्चात ज्योत गंभीरी नदी में प्रवाहित की जाएगी।
झुलेलाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष जेकी आहूजा एवं उपाध्यक्ष रवि मलानी ने बताया कि 16 व 17 मार्च को झुलेलाल क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के युवा, महिलाएं एवं बच्चे भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष ललित वंगानी, जेपी वंगानी, जॉनी शर्मा, कमल चंचलानी, कपिल मलानी, राजू तुलसानी, दीपक शर्मा, ललित टहलियानी, भावी नैनवानी, जितेंद्र वासवानी, बाबू अगनानी, सुनील मलानी, अजय आहूजा, प्रेमप्रकाश वासवानी, जितेंद्र बलवानी, दिशांत वरलानी, मोंटी तुलसानी, आशीष विधानी, सीता विधानी, सागर नैनानी, जया मालानी, मनीष मालानी, भानु नेभनानी, जया मलकानी, राजू मोटवानी, दीपा वंगानी, दिलीप वंगानी, सुमित अगनानी, धीरज भोजवानी, जय तुलसानी, भरत देवनानी, विशाल वंगानी, मनोज देवानी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






