The 77th Republic Day was celebrated with great enthusiasm at Anjuman Public Secondary School.

चित्तौड़गढ़। अंजुमन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्था के सेक्रेटरी इरशाद अली सैयद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने से हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
अंजुमन प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक संबोधन दिया गया। इस अवसर पर अंजुमन संस्था के कैशियर अल्लानूर खान ने अपने संविधान आधारित संबोधन में भारतीय संविधान की विशेषताओं एवं नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान का सम्मान करने तथा अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया।
इसके उपरांत विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंजुमन के पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के सदर मोहम्मद एहसान अशरफ़ी “गुरुजी” ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व को समझाया और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल शकीलुद्दीन शेख ने संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन किया तथा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जायरा बानो द्वारा किया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






