PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पंचायत राज चुनाव हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त - Chittorgarh News

पंचायत राज चुनाव हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

SHARE:

Returning and Assistant Returning Officers appointed for Panchayat Raj elections

चित्तौड़गढ़, 24 जनवरी। राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 58(2) के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) आलोक रंजन द्वारा जिले की 11 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन कार्य हेतु उपखण्ड अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार उन्होंने अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), चित्तौड़गढ़ को जिले की समस्त पंचायत समितियों के लिए ऑल ओवर इंचार्ज नियुक्त किया है। समस्त रिटर्निंग अधिकारी उनके निर्देशन में निर्वाचन कार्य का सम्पादन करेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *