PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन शीघ्र कराएं - Chittorgarh News

0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन शीघ्र कराएं 

SHARE:

Aadhaar enrolment of children aged 0 to 5 years should be done soon.

 

चित्तौड़गढ़। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. इन्द्र प्रकाश झा ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नवीन आधार नामांकन शीघ्रता से कराएं। जिले में इस आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन लंबित होने के कारण स्कूलों में बच्चों की अपार आईडी बनाने एवं विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

डॉ. झा ने बताया कि आधार के अभाव में बच्चों के स्कूल प्रवेश में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु अभिभावक अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर बच्चों का नवीन आधार नामांकन अवश्य कराएं।

उन्होंने बताया कि नवीन आधार नामांकन के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में पिता का आधार नंबर अंकित होना आवश्यक है, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि बच्चे के पिता के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अवश्य जुड़ा हो तथा वह सक्रिय अवस्था में हो, जिससे आधार डाउनलोड करने में कोई परेशानी न हो।

 

जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन में प्रगति लाने के उद्देश्य से सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की प्रोग्रामर रेखा बुकण ने भी जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर बच्चों का आधार नामांकन अनिवार्य रूप से कराएं, जिससे स्कूल प्रवेश एवं अपार आईडी निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आए।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *