
चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश नेतृत्व में भाजपा ने बड़ा बदलाव करते हुए निवर्तमान प्रदेशाध्यक सतीश पूनिया के स्थान पर चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रप्रकाश जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है जिसको लेकर चित्तौड़गढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है चुनाव के ठीक 8 माह पूर्व चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी को प्रदेश भाजपा के नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सांसद जोशी प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष भी हैं। सीपी जोशी लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद चुने गए हैं, 2019 लोकसभा चुनाव में राजस्थान में सेकंड हाईएस्ट वोटों से सीपी जोशी चुनाव जीते थे। अब देखना यह होगा कि आने वाले चुनाव में सांसद जोशी भाजपा को कितनी सीटें जीता सकते हैं।
Post Views: 2,822