मीडिया की भूमिका पर सम्मेलन, पत्रकारों का हुआ सम्मान

SHARE:

Conference on the role of media, journalists honored

चित्तौड़गढ़। मंगलवार को शहर की एक निजी होटल में ब्रह्माकुमारी मीडिया प्रभाग गांधीनगर द्वारा शांति, एकता और विश्वास को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका विषय पर मीडिया सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारीज के एडिटर-इन-चीफ मधुबन न्यूज़, बीके कमल भाई जी उपस्थित रहे। उन्होंने वर्तमान दौर में मीडिया की जिम्मेदारी, सकारात्मक पत्रकारिता और पत्रकार हितों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही पत्रकारों को निष्पक्ष, संवेदनशील और समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान चित्तौड़गढ़ के विभिन्न पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग गांधीनगर की अंकिता दीदी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे अपने व्यस्त कार्य के साथ जीवन में आत्मिक शांति और उत्साह के लिए भी समय निकालें।

कुल मिलाकर यह आयोजन मीडिया और समाज के बीच सकारात्मक संवाद और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें