शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

SHARE:

शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

चित्तौड़गढ़, 28 दिसंबर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में मनाया गया। वन्दे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इस मौके पर पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से देश की स्वतंत्रता में दिए गए योगदान पर चर्चा की।

 

पूर्व विधायक राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना करने वाले एओ ह्यूम को याद करना बेहद जरूरी है। उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उनका कहना था कि पार्टी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने की दिशा में प्रयास किया। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली सोच है। जिसे सभी ने दिल से स्वीकार कर लिया है। कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी है। देश के विकास में इसका अहम योगदान है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं अपितु एक संस्था भी है जिसने देश को महान नेता दिए जिन्होंने दशकों तक इस देश का नेतृत्व किया और इसे प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

 

उन्होंने कहा कि 28 दिसम्बर, 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी और और आज हम पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। उस समय उन महान हस्तियों ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की । पार्टी के गठन के समय हयूम पार्टी के संस्थापक महासचिव बने और वोमेश चन्द्र बनर्जी को इसका पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।भारत को अंग्रेजी दास्तां की बेडियों से मुक्त करवाने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है यह एक व्यापक आधार वाली राजनीतिक पार्टी थी, 1920 और 30 के दशक में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व गांधी जी ने किया और एक अहिंसक असहयोग की वकालत शुरू की। 1947 में देश आजाद हुआ और पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने और देश में विकास के नए युग की शुरूआत हुई। वह 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उस समय देश में सुई तक नहीं बनती थी और आजादी के बाद औद्योगिकीकरण को प्राथमिकता देकर देश को दुनिया के सामने खड़ा किया।

 

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, जिला महामंत्री कमल गुर्जर, प्रवक्ता राजेश सोनी, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, रब्बानी खान, नितिन वर्मा, रामेश्वर बैरवा, शंभुलाल प्रजापत, ललिता रैगर, पार्षद टिंकू धामानी, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, शरीफ मोहम्मद, आशीष आगाल, राजवीर सिंह जाडावत, मोंटीवीर सिंह, अजय अजमेरा, मोहन न्याति, संजय रैगर, फिरोज कुरैशी, रामेश्वर माली, प्रदीप पुरोहित, संजय राव मोहम्मद फिरोज, बाबू खान, अमित लड्डा, जिया नीलगर, देवेंद्र रैगर, राजेंद्र गुर्जर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें