PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चंदेरिया लेड ज़िंक स्मेल्टर द्वारा किसान दिवस का आयोजन - Chittorgarh News

चंदेरिया लेड ज़िंक स्मेल्टर द्वारा किसान दिवस का आयोजन 

SHARE:

चंदेरिया लेड ज़िंक स्मेल्टर द्वारा किसान दिवस का आयोजन 

चित्तौड़गढ़। किसान दिवस के अवसर पर जय चित्तोड़ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी एवं चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर के आस पास के क्षेत्र के किसानों द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया गया। जय चित्तोड़ फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी की शुरूआत हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के तहत् की गयी है, जिनके द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में आस पास के गाँवो के 100 से अधिक किसानो ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग केे पशुपालन विभाग से सहायक सयुंक्त निदेशक डॉ. सुमेर सिंह, कृषि अधिकारी गोपाल धाकड एवं चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स की सीएसआर टीम उपस्थित थे।

डॉ. सुमेर सिंह ने विभाग की प्रमुख योजना जिसमे वर्तमान में संचालित मुख्य योजना, पशु मंगला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी एंव किसान दिवस की महता पर जोर दिया। गोपाल धाकड़ ने कृषि विभाग की प्रमुख योजनाये जेसे फव्वारा, तारबंदी, सौलर आदि की जानकारी के साथ इस समय हो रही गेहू में यूरिया की कमी पूरा करने के उपायों की जानकारी भी दी।

बायफ के प्रतिनिधि ने पूर्व प्रधान मंत्री चैधरी चरण सिंह की याद में प्रति वर्ष मनाये जाने वाले इस आयोजन की महत्वता व इसके बारे में बताया कि कम्पनी में अब तक 2 हजार से अधिक शेयर होल्डर जुड़ चुके हैं एवं आगामी वर्षाे में इसकी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानो को पारितोषिक एवं कृषि उपकरण देकर सम्मानित किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *