पीएम मोदी विदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं, फिर स्वदेशी का दिखावा: जाड़ावत

SHARE:

भाजपा का स्वदेशी मेला महज एक प्रोपोगेंडा: जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं विदेशी कपड़े, चश्मे, पेन, अन्य उत्पादों के साथ-साथ विदेशी कंपनियों की गाड़ियों और उनमें लगे विदेशी टायरों का उपयोग करते हैं, जबकि मंचों से स्वदेशी अपनाने की नसीहत दी जाती है।

जाड़ावत ने कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री ही अपने निजी उपयोग में विदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देता है, तो स्वदेशी मेले और आत्मनिर्भरता के दावे खोखले नजर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वदेशी के नाम पर केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि वास्तविकता में न तो खादी को सही बढ़ावा दिया जा रहा है और न ही स्थानीय उत्पादों को स्थायी समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल भाषणों और आयोजनों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे आचरण में उतारना जरूरी है। जाड़ावत ने दोहराया कि कांग्रेस और स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं ने स्वदेशी को जीवनशैली के रूप में अपनाया, जबकि भाजपा की कथनी और करनी में साफ अंतर दिखाई देता है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें