कीर खेड़ा क्षेत्र में खेत से निकला रसल वाइपर, वन्यजीव टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

SHARE:

  • एशिया के सबसे खतरनाक जहरीले सांप की मौजूदगी से मचा हड़कंप, समय रहते रेस्क्यू से टला हादसा

चित्तौड़गढ़। गुरुवार को शहर के कीर खेड़ा क्षेत्र में नई पुलिया के पास एक खेत में सांप दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन्यजीव प्रेमी मनीष तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही उनकी टीम के सदस्य मुबारिक खान मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान सांप की पहचान रसल वाइपर के रूप में हुई, जिसे एशिया के सबसे खतरनाक और अत्यधिक जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसके बाद मुबारिक खान द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और कुछ ही मिनटों में सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

रेस्क्यू के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए बताया गया कि रसल वाइपर के काटने की गति बिजली की तरह तेज होती है। खतरा महसूस होने पर यह कुकर की सिटी जैसी आवाज निकालता है, इसके ज़हर में हेमोटॉक्सिन पाया जाता है, जिससे तेज दर्द, सूजन, खून बहना, आंतरिक रक्तस्राव, किडनी फेल होने और गंभीर स्थिति में मौत तक का खतरा हो सकता है।  काटने की स्थिति में तुरंत सरकारी अस्पताल में एंटी वेनम उपचार बेहद जरूरी है।

 

रेस्क्यू के बाद रसल वाइपर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

यह खबरें भी पढ़ें

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *