पर्यटन विकास में आमजन की भूमिका विषय पर होगी चर्चा
चित्तौड़गढ़, 18 दिसंबर। जन चेतना मंच राजस्थान द्वारा जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर निर्भरता के बजाय आम नागरिक की स्वयं की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए एक विशेष अभियान ‘‘मेरी आवाज – मेरा समाधान का शुभारम्भ’’ एवं ‘‘पर्यटन विकास में आम नागरिक की भूमिका’’ विषय पर चर्चा का विशेष कार्यक्रम 19 दिसम्बर, शुक्रवार को अपरान्ह 1.30 बजे भोई खेड़ा स्थित गोरा बादल पैनोरमा पर रजनी डांगी, पूर्व महापौर उदयपुर नगर निगम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है।
मंच के प्रान्तीय अध्यक्ष हेमन्त कुमार शर्मा के अनुसार चर्चा के पैनल वक्ता के नाते प्रो. के.एस. कंग शिक्षाविद्, सत्यनारायण शर्मा, योगेश जानी व समाजसेवी अमरकंठ उपाध्याय सहित मंच संरक्षक डाॅ. आई.एम. सेठिया विोष तथ्यों की जानकारी देंगे।
प्रान्तीय महामंत्री श्रीकान्त शर्मा के अनुसार चितौड़गढ़ के महापुरूषों की स्मृति में बनाये गये पैनोरमा से भावी पीढ़ी इतिहास से प्रेरणा ले सके इसलिए आमजन, विद्यालय एवं समाजसेवी संस्थाओं से आग्रह किया जायेगा कि वे स्वयं सरकार के भरोसे न रहकर स्वयं भी इन तीर्थ स्थलों का परिवार सहित दान करें ताकि इन स्थलों की महत्ता को बढ़ाया जा सके व इनके विकास में योगदान हो सके।
नगर अध्यक्ष राधेश्याम लढ़ा व तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण सिकलीगर इस विषय पर विशेष प्रस्तावना भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को मंच सदस्यों के साथ पर्यटन विषय में रूचि रखने वाले आमजन भी भाग ले सकेंगे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
Post Views: 157








