PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार में लगी आग से लाखों की नकदी खाक, गैर कानूनी गतिविधियों की आशंका - Chittorgarh News

कार में लगी आग से लाखों की नकदी खाक, गैर कानूनी गतिविधियों की आशंका

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 8 नवम्बर। सदर थाना क्षेत्र के रिठाला चौराहे पर शनिवार दोपहर एक कार में अचानक आग लग जाने से उसमें रखी लाखों की नकदी जलकर खाक हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

 

सूत्रों के अनुसार, अजमेर पासिंग एक कार उदयपुर की ओर जा रही थी, तभी रिठाला चौराहे पर अचानक उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी निरंजन प्रताप सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। साथ ही नगर परिषद और हिंदुस्तान जिंक की दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल पर बुलाई गईं। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

 

जांच के दौरान पुलिस को यह देखकर हैरानी हुई कि कार के बोनट के नीचे इंजन के पास लाखों रुपये की नकदी छिपाकर रखी गई थी, जो आग में जलकर राख हो गई। पुलिस ने मौके से ₹500 और ₹200 के जले हुए नोटों के टुकड़े जप्त किए हैं। फिलहाल कार चालक मौके से फरार है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गैर कानूनी गतिविधि की आशंका

 

घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर लोग भारी नकदी बैग या डिक्की में रखते हैं, लेकिन इस कार में इंजन के पास नकदी छिपाकर ले जाई जा रही थी, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधि से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार में सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए और कुछ संदिग्ध लोग आग बुझने के बाद मौके पर पहुंचे, जिससे शक और गहराया है। फिलहाल पुलिस कार मालिक और सवारों की पहचान कर रही है, ताकि नकदी के स्रोत और उद्देश्य का खुलासा किया जा सके। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *