PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 5 नवंबर। कोतवाली थाना पुलिस ने नगरपालिका कॉलोनी से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रार्थी जीवनलाल डांगी निवासी नगरपालिका कॉलोनी ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल, जो रात में घर के बाहर खड़ी थी, सुबह गायब मिली। इस पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और इस प्रकरण का खुलासा करने के लिए एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन तथा डीवाईएसपी विनय चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

 

गठित टीम ने तकनीकी और मानव संसाधन के आधार पर जांच करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के घोसुंडा निवासी विकास पिता छगनलाल खटीक (22) और हरीश टेलर पिता उदयलाल टेलर (19) को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बुलेट मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।

 

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

पुलिस टीम:

थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई लक्ष्मणसिंह, कानि. राजकुमार, हरिराम, कैलाश, सुनील कुमार तथा राजेश (साइबर सेल) कार्यवाही में शामिल रहे।

यह खबरें भी पढ़ें...

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *