PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जयकारा 2025: पारिवारिक झनकार प्रतियोगिता में परंपरा और आधुनिकता का संगम - Chittorgarh News

जयकारा 2025: पारिवारिक झनकार प्रतियोगिता में परंपरा और आधुनिकता का संगम

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 25 सितंबर। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्री नाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवरात्री डांडियॉ महोत्सव जयकारा-2025 के अंतर्गत बुधवार को पारिवारिक झनकार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति भंवरसिंह नरधारी, एडवोकेट प्रशान्त शर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, व्यवसायी अरविन्द व्यास एवं युवा व्यवसायी पियुष काबरा रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. इन्द्रा बल्दवा, रेखा गिलुण्डिया और कोरियोग्राफर नितिन र्जन ने भूमिका निभाई। अतिथियों और निर्णायकों का स्वागत समिति अध्यक्ष अनन्त समदानी, सचिव आशा पोखरना, कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा, आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी और अन्य कार्यकर्ताओं ने किया।

रात 9 बजे आरती के बाद ढोल-नगाड़ों और संगीत की थाप पर पूरा ग्राउंड गरबे की ताल पर झूम उठा। जयकारा 2025 के सिल्वर जुबली समारोह में परंपरा, भक्ति और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पारिवारिक झनकार प्रतियोगिता में काला घोड़ा ग्रुप (तिवारी फैमिली) प्रथम, बांगड़ फैमिली द्वितीय, गुड़ी पड़वा (गोस्वामी फैमिली) तृतीय एवं आगल फैमिली सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। रास रंगीलो गरबा प्रतियोगिता में आदिशक्ति ग्रुप प्रथम, गुजराती गरबा गिल्ट्स द्वितीय और आदि शक्ति ग्रुप (दीपिका गोस्वामी) तृतीय स्थान पर रहे।

मेवाड़ महोत्सव समिति के कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतड़ा ने बताया कि शुक्रवार को मेगा प्रतियोगिताएं मेवाड़ डांडियॉ किंग और मेवाड़ डांडियॉ क्वीन आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति और लोक परंपराओं को बनाए रखना है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गोपाल पोरवाल, अनुराग बांगड़, ओमप्रकाश सुखवाल, महेन्द्र राजावत, अभिषेक मुन्दडा, अंकित लढ्ढा, यश टेलर, अर्पित छीपा, हर्षवर्धन सिंह, दीपक शर्मा और अन्य कार्यकर्ता लगे हुए थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *