कपासन के सूरज माली पर जानलेवा हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार,

SHARE:

  • कपासन के सूरज माली पर जानलेवा हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार,
  • घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी,
  • मारपीट करने का पुलिस नहीं कर पाई अभी खुलासा।

चित्तौड़गढ़। ज़िले के कपासन थाना क्षेत्र में गणपति फैक्ट्री के पास 20 वर्षीय युवक सुरज माली पर हुए जानलेवा हमले के मामले का कपासन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की सफेद स्कोर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी ये खुलासा नहीं कर पाई के ये हमला क्यों और किसके कहने पर सूरज माली पर किया गया था।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 15 सितम्बर को सुरज माली पर हमला हुआ था, जिसकी रिपोर्ट श्री सांवरिया जी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान दर्ज कराई गई। पीड़ित ने बताया कि फैक्ट्री से घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने स्कोर्पियो से बाइक रोककर लोहे के सरिए व पाइप से हमला किया और उसे जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसे पानी की समस्या को लेकर आवाज उठाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के विरोध में माली समाज व स्थानीय लोगों ने कपासन में धरना-प्रदर्शन कर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साईबर सैल, डीएसटी टीम और थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा 200 से अधिक वाहनों की जांच की। जांच के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो का पता लगाकर तीन आरोपियों— कैलाश चन्द्र गुर्जर (23), राधेश्याम गुर्जर (27) निवासी दोलपुरा थाना कारोई जिला भीलवाड़ा तथा मदनलाल गुर्जर (23) निवासी गोवलिया थाना कारोई जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने वारदात से पूर्व सुरज माली की गतिविधियों की रैकी कर रास्तों की जानकारी जुटाई थी। पुलिस अभी अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। वही गिरफ़्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड की मांग की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें