चित्तौडगढ़। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि नियमित लाभांश वितरण करना संस्था की मजबूती और विश्वसनीयता का प्रतीक है। राजस्थान का सहकारी विभाग सरकारी संस्थाओं की मजबूती के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। उन्होंने सहकारी संस्थाओ से आग्रह किया कि नए-नए आयामो के साथ साथ व्यवसाय व लाभ वृद्धि से संस्था को मजबूती प्रदान करना निदेशक मंडल के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह विचार उन्होंने सर्किट हाउस में अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड एवं न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लाभांश वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पृथक सहकारी विभाग गठित करने के बाद सहकारी आंदोलन को नई दिशा मिली है, राजस्थान सरकार भी इस दिशा में सहकारी संस्थाओं की मजबूती के लिए ईमानदारी पूर्वक प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि संस्था के अंशधारियों को प्रतिवर्ष लाभांश वितरण करना निदेशक मंडल के प्रति भी विश्वसनीयता कायम करता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व डाॅ सुरेश धाकड़ ने भी अरबन बैंक और एनसीएम सिटी दोनों संस्थाओं द्वारा जिले के सहकारी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को सराहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. आई एम सेठिया ने लाभांश वितरण की भूमिका के साथ बैंको को ऋण वसूली के लिए धारा 99-100 के अधिकार 18 वर्ष बाद पुनः बैंको को देने के लिए सम्पूर्ण राजस्थान के बैंको की ओर से अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बैंक उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी, ओम प्रकाश खटोड़, सोहन लाल तनवानी, सुरेश डांगी, रणजीत सिंह नाहर, बालकिशन धूत, बाबरमल मीणा, राधेश्याम आमेंरिया, कल्याणी दीक्षित, हेमंत शर्मा, हरीश आहूजा, नितेश सेठिया, आदित्येन्द्र सेठिया, ऋषभ डांगी, प्रकाश पटवारी, कैलाश देवड़ा, पुष्पा सुहालका, नारायण जागेटिया, राजेश पोखरना, हाजी गुलाम सादिक, रतन लाल बोहरा, एस.एन. चेचानी, दिनेश खंडेलवाल, जे.पी. जोशी, राजेश अवस्थी, मनीष पराशर आदि ने मंत्री और अतिथियों का शाल, उपरना, स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुशील शर्मा, ओम शर्मा, भोलाराम प्रजापत, शैलेन्द्र झवर, किशन गुर्जर, उमेश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता








